Saturday, October 17, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: सपा नेता की रैली में स्टंटबाजी, चलती गाड़ियों से बाहर निकले...

बुलंदशहर: सपा नेता की रैली में स्टंटबाजी, चलती गाड़ियों से बाहर निकले युवक, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता नरेश प्रताप जाटव की रैली के दौरान युवाओं की स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे निकाले गए इस काफिले में कुछ युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते और नारेबाजी करते नजर आए। रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रैली गभाना टोल प्लाजा से शुरू होकर खुर्जा क्षेत्र के गांव किला मेवई तक निकाली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफिले में 100 से अधिक वाहन शामिल थे। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने और राहगीरों को परेशानी होने की बात भी सामने आई है। रैली के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं लिए जाने की भी चर्चा है। सपा नेता नरेश प्रताप जाटव ने कहा कि उन्होंने हाल ही में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने दावा किया कि खुर्जा की जनता और कार्यकर्ता उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं।
मामले में सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments