बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में हनी हत्याकांड के मामले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात आरोपियों ने हनी नाम के युवक को चाकू मारकर घायल कर दी थी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी रविवार रात पुलिस बदनौरा कट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बाइक मोड़कर ईदगाह मैदान की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान कुश उर्फ युग पुत्र परवेश निवासी देवीपुरा बाल्मीकि बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व एक स्प्लेंडर बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



