बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा और घटना में इस्तेमाल एक स्कूटर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र नवाब निवासी इमामवाडा वाली गली थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर व नदीम पुत्र निवासी रुक्कन सराय थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दानिश के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नदीम का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



