बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट नजर आया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मतपेटिका जमा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतपेटिकाओं की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखा जा सके और चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हो सके।



