बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले की खुर्जा की मंडी में बिना अनुमति दर्जनभर से अधिक पेड़ों की कटाई कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में खुर्जा मंडी सचिव सुरेश चंद्र पर पेड़ों की कटाई कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले मे छह लोगो को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मंडी परिसर में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई कराई जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है। पेड़ों की कटाई के संबंध में विभागीय जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



