Sunday, October 25, 2026
HomeUncategorizedबुलंदशहर: बड़े भाई ने डंडे से पीटकर छोटे भाई की हत्या

बुलंदशहर: बड़े भाई ने डंडे से पीटकर छोटे भाई की हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमपुर बनवोई में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की कथित तौर पर डंडे से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई सेना से सेवानिवृत्त थे।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 41 वर्षीय रवींद्र सिरोही पुत्र अजीम के रूप में हुई है। शनिवार देर रात रवींद्र और उसके बड़े भाई 48 वर्षीय हरेंद्र के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि हरेंद्र ने रवींद्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण रवींद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रविवार को मृतक के साले विपिन ने गुलावठी कोतवाली में आरोपी हरेंद्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई नई मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों भाइयों के बीच विवाद की बात सामने आई है। सीओ सिकंदराबाद आईपीएस प्रेमसुख दड़िया ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments