Sunday, October 25, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरनरौरा: आश्रम के कुएं में गिरा 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग...

नरौरा: आश्रम के कुएं में गिरा 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के राजघाट स्थित स्वरूप धाम आश्रम में शनिवार को करीब 10 फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में हलचल मच गई। अजगर आश्रम परिसर में बने एक कुएं में गिर गया था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आश्रम परिसर में अजगर दिखाई दिया था। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के हल्का इंचार्ज आशु चौधरी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को कुएं से बाहर निकाला और सुरक्षित कट्टे में बंद किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments