Tuesday, October 27, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरडिबाई: स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया सामान, करीब 60 हजार...

डिबाई: स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया सामान, करीब 60 हजार रुपये की चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब चोरों ने एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को सूचना देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मामला डिबाई तहसील के दानपुर क्षेत्र के खोड़िया बक्स गांव स्थित श्री रामचंद्र सिंह पब्लिक स्कूल का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात चोर स्कूल में घुस गए और कार्यालय का ताला तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर ले गए। स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार के मुताबिक, चोर कार्यालय से 36 इंच के दो एलईडी, एक गैस सिलेंडर और रजिस्टर समेत अन्य सामान ले गए। इसके अलावा स्कूल की कैंटीन से भी करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। कुल चोरी की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments