Thursday, October 29, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: आकाश आनंद का सियासी हमला, भाजपा-सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

अनूपशहर: आकाश आनंद का सियासी हमला, भाजपा-सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बसपा में चौथी बार वापसी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने बुलंदशहर में पहली जनसभा को संबोधित किया। अनूपशहर क्षेत्र के खालोर गांव में आयोजित इस जनसभा में आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधने के साथ ही सपा और कांग्रेस पर भी तीखे राजनीतिक हमले किए।
आकाश आनंद ने अपने संबोधन में बेरोजगारी, शिक्षा, महिला सुरक्षा और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर विज्ञापनों के जरिए अपनी छवि चमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देने की जरूरत है।
वहीं, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आकाश आनंद ने कांग्रेस और सपा की राजनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सपा के पीडीए नारे पर भी तंज कसते हुए बसपा को दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताया। आकाश आनंद ने अपने भाषण मायावती के शासनकाल में हुए विकास कार्यों और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने अनूपशहर से मनोज प्रधान और शिकारपुर से मुकेश पंडित को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। मंच पर मनोज प्रधान ने आकाश आनंद को सोने का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। मनोज प्रधान भाजपा से बसपा में आए हैं, जबकि मुकेश पंडित पूर्व में रालोद से जुड़े रहे हैं।इस जनसभा के जरिए आकाश आनंद ने साफ संकेत दिया कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के साथ ही भाजपा, सपा और कांग्रेस से अलग अपनी पहचान बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments