बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर की जिला कारागार में करवाचौथ का त्योहार परंपरागत रीति-रिवाज और पूरे विधि-विधान के साथ मनाया गया। जेल की चारदीवारी के भीतर भी सुहाग और आस्था का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान महिला बंदियों ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।
करवाचौथ की तैयारियों के तहत 27 अक्टूबर को ही स्वयंसेवी संस्था और कारागार प्रशासन की ओर से महिला बंदियों को श्रृंगार एवं पूजा का आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया था। महिला अहाते में निरुद्ध कुल 65 महिलाओं में से 25 महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। इस दौरान एक मुस्लिम महिला बंदी ने भी अन्य महिला बंदियों के साथ मिलकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवाचौथ का व्रत रखा। इस आयोजन में महिलाओं की आपसी सहभागिता और धार्मिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। वहीं, कारागार प्रशासन की ओर से शाम के समय बहुउद्देशीय हॉल में निरुद्ध 18 बंदी दंपतियों की मुलाकात भी कराई गई। इस पहल से बंदियों को करवाचौथ के अवसर पर अपने जीवनसाथी से मिलने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर मिला।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



