बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। शासन स्तर से 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके तहत राज बहादुर को बुलंदशहर का नया अपर जिलाधिकारी न्यायिक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह हाथरस में एसडीएम के पद पर तैनात थे। प्रोन्नति के बाद उन्हें बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि तत्कालीन एडीएम न्यायिक भरत राम यादव के निधन के बाद से यह पद खाली चल रहा था। अब नई नियुक्ति से न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
वहीं, पुलिस विभाग में भी एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सात उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में खानपुर में तैनात दरोगा सिद्धार्थ राणा को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि पुलिस लाइन से भूपेंद्र सिंह को बुगरासी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शिवम शर्मा को अनूपशहर कस्बा चौकी, जितेंद्र कुमार को क्रियावली चौकी, दुर्गेश को औरंगाबाद चौकी भेजा गया है। मुनेंद्र कुमार का अनूपशहर से गुलावठी तबादला किया गया है, जबकि सचिन कुमार को पुलिस लाइन से डीसीआरबी में तैनाती दी गई है। प्रशासनिक और पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
बुलंदशहर: प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नए एडीएम न्यायिक की नियुक्ति, 7 दरोगाओं के तबादले
RELATED ARTICLES


