Saturday, October 31, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: दिल्ली रैली को लेकर सपा ने बनाई रणनीति

बुलंदशहर: दिल्ली रैली को लेकर सपा ने बनाई रणनीति


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली समाजवादी पार्टी की रैली को लेकर बुलंदशहर में पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। बैठक में दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने और बुलंदशहर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने रैली में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को संगठित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष मतलूब अली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रैली की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments