बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। चोला और सिकंदराबाद थाना पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों के कुल 1 लाख 10 हजार रुपये वापस उनके बैंक खातों में वापस करा दिए हैं। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि चोला थाना क्षेत्र के गांव गांगरौल निवासी विकल्प शर्मा के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी कर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने 13 अक्टूबर 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
वहीं, सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी एक महिला के साथ भी साइबर ठगी की गई थी। ठगों ने महिला के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़िता ने 20 जुलाई 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस और संबंधित थाना पुलिस ने ठगी की रकम वापस कराने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।
साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 1.10 लाख रुपये
RELATED ARTICLES


