Saturday, October 31, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरचोला: पुलिस ने साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते...

चोला: पुलिस ने साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 50 हजार रुपये वापस करा दिए। अज्ञात साइबर ठग ने पीड़ित के बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली थी।
जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को गांव गंगरोल निवासी वादी विकल्प शर्मा ने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना चोला पुलिस की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश और एएसपी अपराध नरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए पीड़ित के खाते में पूरी 50 हजार रुपये की रकम वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया और प्रशंसा की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, पिन और ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments