Sunday, November 1, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरचोरी की घटना में वांछित बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो...

चोरी की घटना में वांछित बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस व स्वाट टीम की चोरी की घटना में वांछित बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में अपने एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार हुआ है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस, टेम्पो व चोरी का माल बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि थाना स्याना पुलिस एवं स्वाट टीम शनिवार को थल तिराहे के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी तभी एक संदिग्ध टेंपो बीबीनगर की ओर से आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका तथा टेंपो चालक टेंपो को तेजी से कच्चे रास्ते पर मोड़कर भगाने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फार्यारंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे उसके 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया तथा एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी काम्बिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र विरेन्द्र, निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, स्याना बस स्टैण्ड, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ तथा देवेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम पटेल, थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments