Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला दो दिन पूर्व रात करीब 9:30 का है। मेहताबनगर की पुलिया के पास निजामपुर चौकी और जौली गेट चौकी के बीच पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। परिजनों के मुताबिक, मनीष हादसे में दो दिन पहले घायल हुए थे। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर में मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments