बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बुलंदशहर पुलिस ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ‘एकता परेड’ का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभी ने देश की एकता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



