Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरडिबाई: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में...

डिबाई: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की डिबाई तहसील क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी 35 वर्षीय हनीफ खान पुत्र शरीफ खान के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हनीफ ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार को वह अपना ऑटो घर पर खड़ा करके बाइक से अकेले बस अड्डे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हनीफ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हनीफ चार भाइयों और पांच बहनों में से एक था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। ऑटो चलाकर वह अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाता था। परिवार का सहारा बने हनीफ की अचानक मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments