Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकोहरे और त्योहारों को देखते हुए हाईवे पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान,...

कोहरे और त्योहारों को देखते हुए हाईवे पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अरनिया पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। नेशनल हाईवे-34 पर एनआर हॉस्पिटल के पास आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों को सुरक्षित सफर के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी शशांक सिंह द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में त्योहारों और आगामी कोहरे के मौसम को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। टीम ने वाहन चालकों से सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की। साथ ही मोड़ पर गति कम रखने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और बिना जरूरत ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी गई। इसके अलावा कोहरे के दौरान सावधानी बरतने, वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने और सड़क पर वाहन खड़ा न करने के प्रति भी जागरूक किया गया। बस और ट्रक चालकों को हाईवे पर निर्धारित स्थानों पर ही वाहन रोकने की हिदायत दी गई। इस दौरान पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments