बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दिल्ली में आयोजित समाजवादी पार्टी की महारैली को सफल बनाने के लिए बुलंदशहर से सपा कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था भारी उत्साह के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिले से सैकड़ों की तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महारैली में शामिल होने के लिए निकले।
सपा नेता पिंटू चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी के झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। पिंटू चौधरी के नेतृत्व में रवाना हुए कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। बुलंदशहर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने से महारैली में जिले की मजबूत भागीदारी रहने की उम्मीद है।
बुलंदशहर: दिल्ली महारैली के लिए रवाना हुए सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता, पिंटू चौधरी ने संभाली कमान
RELATED ARTICLES


