Sunday, November 1, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअधिकारियों ने क्षेत्र में की गश्त

अधिकारियों ने क्षेत्र में की गश्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च के दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर त्यौहारों को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं बाजारों में सतर्क दृष्टि रखने, नियमित गश्त करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments