Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदानपुर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर

दानपुर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले के दानपुर क्षेत्र के गांव धर्मपुर में सड़क किनारे खड़ी एक कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला शीशा टूट गया और पिछला दरवाजा, फेंडर व बंपर भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वहीं, सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर को भी चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चालक लापरवाही से वाहन दौड़ाते हैं, जिसके चलते आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments