बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में यातायात माह के दूसरे दिन पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अलग-अलग चौराहों और प्रमुख मार्गों पर की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने 19 वाहनों को सीज कर दिया, जबकि 280 वाहनों के चालान काटे। इसके साथ ही 16 वाहनों से काली फिल्म भी उतरवाई गई।
पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं लगाने, हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चलाने और बाइक पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल तोमर ने बताया कि यातायात माह के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं। पुलिस के मुताबिक, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी जिलेभर में चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात माह के दूसरे दिन बुलंदशहर पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 वाहन सीज व 280 के चालान
RELATED ARTICLES


