Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपाली गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने...

पाली गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के विकासखंड क्षेत्र के गांव पाली में जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव की गलियां और मुख्य रास्ते गंदे पानी में डूबे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को आने-जाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। उन्हें गंदे पानी और कीचड़ से भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। गांव में जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव ब्लॉक मुख्यालय से करीब 6-7 किलोमीटर दूर है, इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। एक ओर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर पाली गांव में जलभराव और गंदगी के कारण स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments