बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भईपुर दोराहे पर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। इसके साथ ही जिले में 10 से अधिक अपंजीकृत अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनूपशहर, जहांगीराबाद, भईपुर दोराहा और डिबाई समेत कई क्षेत्रों में अस्पतालों की जांच की। वहीं स्याना, डिबाई, बुलंदशहर और सिकंदराबाद तहसीलों में संचालित अस्पताल भी विभाग की जांच के दायरे में हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सचिन भाटी ने बताया कि भईपुर दोराहे पर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल को सील कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 10 अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपंजीकृत और नियमों के विरुद्ध संचालित अस्पतालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: जीवन ज्योति अस्पताल सील व 10 से अधिक अस्पतालों को नोटिस
RELATED ARTICLES


