Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरबुलंदशहर: मामूली बात पर तीन युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा,...

बुलंदशहर: मामूली बात पर तीन युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा, घायल हालत में पहुंचा कोतवाली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव मांकड़ी में मामूली बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचा और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, मांकड़ी निवासी अजय का गांव के ही तीन युवकों से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों युवकों ने अजय के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि गांव मांकड़ी में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments