Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: पुलिस ने बरामद किए 97 खोए हुए मोबाइल, 23 लाख रुपये...

बुलंदशहर: पुलिस ने बरामद किए 97 खोए हुए मोबाइल, 23 लाख रुपये बताई कीमत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर पुलिस ने अक्टूबर महीने में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम और खोए हुए 97 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए यह अभियान चलाया। सर्विलांस और संबंधित थानों की टीमों ने अलग-अलग राज्यों और जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों में कोतवाली नगर क्षेत्र के 16, खुर्जा नगर के 15, डिबाई के 11 और अनूपशहर के 7 मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों से भी मोबाइल बरामद किए गए हैं।अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बुलंदशहर पुलिस का आभार जताया। वहीं, पुलिस के इस सराहनीय कार्य की आमजन द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments