बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर कस्बे के केशोपुर सठला में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग लगने से किसान सुदेश शर्मा की करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर से उठी आग पास के गन्ने के खेत तक पहुंच गई और देखते ही देखते फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के खेतों तक फैलने से बच गई।फसल जलने से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान सुदेश शर्मा को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बीबीनगर: कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने जलाई गन्ने की फसल, किसान को नुकसान
RELATED ARTICLES


