Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: चीनी मिल के उद्घाटन समारोह में भिड़े भाजपा विधायक व बसपा...

अनूपशहर: चीनी मिल के उद्घाटन समारोह में भिड़े भाजपा विधायक व बसपा प्रत्याशी, तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर चीनी मिल में पेराई सत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक संजय शर्मा और बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों नेताओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान हाल ही में भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। मनोज प्रधान ने विधायक संजय शर्मा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं, विधायक संजय शर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मनोज प्रधान पर कार्यक्रम में व्यवधान डालने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया। चीनी मिल परिसर में अधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी में हुए इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक ने जिले का सियासी पारा चढ़ा दिया है।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments