Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरCNG सिलेंडर के ऊपर लकड़ी का फट्टा बांधकर बच्चों को बैठाया

CNG सिलेंडर के ऊपर लकड़ी का फट्टा बांधकर बच्चों को बैठाया


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में स्थित द साइंस स्कूल जहारा के छात्रों की जान जोखिम में डालने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। छात्रों को एक वैन में बैठाया गया है। ताज्जुब की बात तो यह है कि नियमों के विपरीत इस वैन का संचालन हो रहा है जिसमें सीएनजी सिलेंडर के ऊपर लकड़ी का फट्टा लगाकर अस्थाई सीट बनाकर बच्चों को बैठाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चों का इस तरह वैन में बैठाना कई सवाल खड़े करता है।
लकड़ी के फट्टे की मदद से एक अस्थाई सीट बनाई गई है जिसे सिलेंडर के ऊपर रख दिया गया है। ऐसे में बच्चों को कमर दर्द की शिकायत तो हो ही रही है। साथ ही उनकी जान पर भी खतरा बना हुआ है। ताज्जुब की बात यह है कि यह वैन मानकों के विपरीत सड़क पर दौड़ रही है जिसमें बच्चों को घर से स्कूल, स्कूल से घर भेजा जाता है। मामले में लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments