Thursday, November 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ वारंटी गिरफ्तार

गुलावठी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ वारंटी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए नौ आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। इनके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत विभिन्न मामलों में वारंट जारी थे।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र में दबिश देकर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार समेत विभिन्न चौकी प्रभारियों की टीमें शामिल रहीं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments