Thursday, November 5, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरडिबाई: भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था गाजियाबाद रवाना, पदयात्रा में होंगे शामिल

डिबाई: भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था गाजियाबाद रवाना, पदयात्रा में होंगे शामिल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बसों के जरिए गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल और मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments