बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में हाईवे पर कार का टायर पंचर होने से हादसा हो गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार प्रभात मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। कासगंज जिले के अमापुर निवासी प्रभात मिश्रा कार से नोएडा जा रहे थे। अरनिया थाने के पास अचानक कार का पिछला टायर पंचर हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते प्रभात मिश्रा को डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे खड़ा कराया और परिजनों को हादसे की सूचना दी।थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी के मुताबिक, कार का टायर अचानक पंचर होने के कारण यह हादसा हुआ।
अरनिया: टायर पंचर होने से डिवाइडर से टकराई कार, एक गंभीर घायल
0
3
RELATED ARTICLES


