बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। गुरुवार को एसडीएम लालजी विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया।
एसडीएम कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह और नगर पालिका की टीम के साथ सबसे पहले हापुड़ मार्ग पहुंचे। इसके बाद बुलंदशहर, चांदपुर, बुगरासी और गढ़ बस स्टैंड मार्ग पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान का सामान फैलाकर बैठे दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों की सीमा में ही सामान रखें, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान में नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



