Monday, November 9, 2026
HomeUncategorizedदीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने गंगा घाटों का...

दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ अनूपशहर क्षेत्र के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।
सीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।

दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments