Monday, November 9, 2026
HomeUncategorizedछोटे भाई की जान बचाकर गंगा में डूबा कुनाल, दूसरे दिन भी...

छोटे भाई की जान बचाकर गंगा में डूबा कुनाल, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव डबकौरा में मातम पसरा रहा। छोटे भाई को गंगा की तेज धारा में डूबने से बचाने वाला 21 वर्षीय कुनाल खुद गंगा में समा गया। दीपावली के दिन भी कुनाल का कोई सुराग नहीं लग सका। बेटे की तलाश में घाट पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण दिनभर उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे रहे। गांव में ऐसा मातम पसरा कि कई घरों में दीपावली पर चूल्हे तक नहीं जले।
मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव डबकौरा का है। रविवार सुबह करीब छह बजे गांव निवासी योगेश अपने दोनों बेटों कुनाल और विशाल के साथ अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। बताया गया कि स्नान के दौरान विशाल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख कुनाल ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। कुनाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना भाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गंगा की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद से ही कुनाल की तलाश में पीएसी की फ्लड प्लाटून, गोताखोर और स्थानीय नाविक गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। दीपावली के दिन भी ग्रामीणों की भारी भीड़ मस्तराम घाट पर जुटी रही।
परिजनों के मुताबिक, कुनाल मेरठ से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए तीन दिन पहले ही घर आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments