बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):शिकारपुर में नगर पालिका दफ्तर के पास एक कबाड़ प्लांट में कचरा और प्लास्टिक जलाया जा रहा है। इससे उठ रहे धुएं से स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन हो रही है। नगर पालिका कार्यालय के पास खाली प्लॉट में कबाड़ और कचरे के ढेर में आग लगने के बाद काले धुएं का गुबार उठा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका प्रशासन और ईओ ने कबाड़ जलाने पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद नन्हे कबाड़ी के प्लांट में यह काम जारी है। प्रशासन के मना करने के बाद भी काम नहीं रुकने से अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
पालिका दफ्तर के पास कबाड़ और प्लास्टिक जलाया
0
1
RELATED ARTICLES


