बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में एक युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं। लुधपुरा गांव का रहने वाला किन्नू उर्फ किरनपाल 6 नवंबर की रात से अचानक लापता है। परिजनों के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसके सुरक्षित होने को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों ने बताया कि युवक कुचेसर, तहसील स्याना का रहने वाला है। उसके लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों और कस्बों में काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने युवक की फोटो और संपर्क नंबर जारी कर आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किन्नू उर्फ किरनपाल किसी को कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें। साथ ही युवक की फोटो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि उसे जल्द से जल्द सकुशल परिवार तक पहुंचाया जा सके। बीबी नगर थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। संभावित स्थानों पर उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
3 दिन से लापता युवक, परिजन परेशान
RELATED ARTICLES


