Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: महिला को सम्मोहित कर सोने के कुंडल व अंगूठी ठगी, तीन...

खुर्जा: महिला को सम्मोहित कर सोने के कुंडल व अंगूठी ठगी, तीन बदमाश फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को कथित तौर पर सम्मोहित कर उसके सोने के आभूषण ठग लिए। बदमाश महिला के कानों से सोने के कुंडल और हाथ से अंगूठी उतरवाकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला रोजाना की तरह अपने घर से कबाड़ गोदाम पर खाना देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसे कोई नशीला या सम्मोहक पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद महिला उनकी बातों में आ गई। बदमाशों ने झांसे में लेकर उसके कानों में पहने सोने के कुंडल और हाथ की अंगूठी उतरवा ली। आभूषण लेकर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को होश आया तो उसके आभूषण गायब थे। यह देखकर महिला के होश उड़ गए। घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने घटनास्थल के पास लगे बीएसएनएल टावर और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments