Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरबुलंदशहर: चोरी करते एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा, पांच साथी फरार

बुलंदशहर: चोरी करते एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा, पांच साथी फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव हलपुरा में बंद पड़े फार्म हाउस में चोरी करने पहुंचे छह बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ दबोच लिया, जबकि उसके पांच साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को चोरी के सामान सहित पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर की दोपहर छह बदमाश दीवार फांदकर फार्म हाउस में घुस गए और वहां रखा सामान समेटने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी विशाल को चोरी के सामान सहित मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को यूपी-112 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में आरोपी विशाल ने अपने फरार साथियों के नाम लखविंदर, चौथी, खाम्मा, भोला और कुनाल बताए हैं। मामले में फार्म हाउस की संचालिका पिंकी शर्मा के भाई अर्नेश कुमार शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि फार्म हाउस काफी समय से बंद पड़ा हुआ था। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार पांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments