बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी चांदपुर में बेखौफ चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय दोनों परिवार अपने पैतृक गांव गए हुए थे। चोरों ने घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को योगेंद्र कुमार और उनके पड़ोसी मूलचंद त्योहार मनाने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने दोनों मकानों को निशाना बना लिया। बताया गया कि 10 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों ने घरों के ताले टूटे देखे और इसकी सूचना मकान मालिकों को दी। घर लौटने पर पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई। चोर योगेंद्र कुमार के घर से करीब पांच हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं, मूलचंद के मकान से करीब दस हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



