Friday, November 13, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरकार्तिक मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम व सीओ ने गंगा घाट...

कार्तिक मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम व सीओ ने गंगा घाट का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में आगामी कार्तिक मेले को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी अनूपशहर मनीष कुमार और क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने थाना अनूपशहर क्षेत्र के अंतर्गत गंगा घाट पर पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
प्रशासन का विशेष जोर कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की दिशा में काम करने पर जोर दिया गया, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments