बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के अनूपशहर में रोड चौड़ीकरण कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आहार गेट और रोडवेज फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल रहेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के उपखंड अधिकारी ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली दोनों 11 केवी लाइनों की शिफ्टिंग की जाएगी। इसके लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित मोहल्लों, बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन से पहले पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी काम निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग के अनुसार, लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अनूपशहर: रोड चौडीकरण कार्य के चलते आज चार घंटे बिजली बाधित
RELATED ARTICLES


