बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 18,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त आसिफ अली उर्फ बोना पुत्र इलियास निवासी ग्राम सिरौरा थाना अनूपशहर द्वारा वर्ष 2024 में वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने की दुस्साहसिक घटना कारित की थी। इस संबंध में 20 मार्च 2024 को थाना अनूपशहर पर मुअसं-102/24 धारा 307/354/354क/354ख/376/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा 04 जून 2024 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 13 नवंबर 2026 को न्यायाधीश शिवानन्द (न्यायालय एडीजे/एफटीसी-01 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त आसिफ अली उर्फ बोना को 10 वर्ष का कारावास व 18,000/-रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक मुनुराज सिंह व कुश कुमार, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार है0का0 अमित कुमार व कोर्ट महोरिर्र का0 सुधीर कुमार का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।
दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 18,000/- रुपये से किया दंडित
RELATED ARTICLES


