बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, पहला हादसा अंधियार मोड़ के पास हुआ, जहां डंपर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुमित पुत्र अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित बदायूं जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के मालपुर पतेहरा गांव का रहने वाला था। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।वहीं, दूसरा हादसा शनिवार रात मुल्लानी गेट के पास हुआ। यहां सेंट्रो कार और बाइक की भिड़ंत के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान कांग्रेस नेता लख्मीचंद शर्मा भी घायलों की मदद करते नजर आए।
जहांगीराबाद: दो सड़क हादसों से मचा हड़कंप, एक की मौत व आठ घायल
RELATED ARTICLES


