Sunday, November 15, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरनरौरा: रेलवे फाटक के पास भूसे से लदा ई-रिक्शा पलटा, जर्जर सड़क...

नरौरा: रेलवे फाटक के पास भूसे से लदा ई-रिक्शा पलटा, जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरौरा स्थित राजघाट रेलवे फाटक के पास भूसे से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को सीधा कराया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे फाटक के पास सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी कई ई-रिक्शा पलट चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।रेलवे के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि सड़क निर्माण के लिए आईडब्ल्यूडी को सूचना दी जा चुकी है और जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments