बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के आसिफाबाद चंद्रपुरा कट के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक इरफान की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, इरफान हापुड़ से भूसा खाली कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आसिफाबाद चंद्रपुरा कट के पास यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक इरफान पुत्र इकबाल गांव पालका थाना रघुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
बुलंदशहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
RELATED ARTICLES


