Tuesday, November 17, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरमंदिरों के दान पात्र से रूपए चोरी करने वाला गया जेल

मंदिरों के दान पात्र से रूपए चोरी करने वाला गया जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने सोमवार को मंदिरों के दानपात्र से रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से दान पात्र से चोरी किए गए 4,923/- रूपए बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमरान पुत्र महमूद निवासी गांव हुसैनपुर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
बतातें चले कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा एक अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व में भी अलग-अलग मंदिरों के दान पात्रों से रुपए चोरी करने की घटना कारित की गई थी। इसके संबंध में थाना सिकंदराबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments