बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने नरसेना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर स्थित श्री श्याम कृपा धाम पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। श्री श्याम कृपा धाम में इन दिनों सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर हलचल रही। उनके पहुंचने पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि श्री श्याम कृपा धाम के निर्माण कार्य के साथ ही धार्मिक आयोजन भी कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुलंदशहर पहुंचे।
बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, श्री श्याम कृपा धाम में भागवत कथा में हुए शामिल
RELATED ARTICLES


