बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 20 नवंबर को खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 12 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए बायोडाटा लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in और भारत सरकार के पोर्टल ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।
खुर्जा: 20 को लगेगा रोजगार मेला
0
5
Previous article
RELATED ARTICLES


